Site icon chattisgarhmint.com

प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च

Spread the love

5 हजार प्रतिमाह भत्ता एवं 6 हजार एकमुश्त सहायता से लाभान्वित होंगे युवा

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 30 मार्च 2025/भारत सरकार द्वारा एक करोड़ युवाओं को 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 प्रारंभ की गई है, जिसमें युवाओं को 12 महीने तक वास्तविक कारोबारी माहौल तथा विविध व्यवसायों और रोजगार के अवसरों का अनुभव प्राप्त होगा। साथ ही 5 हजार रूपए प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता एवं 6 हजार रूपए एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री इन्टर्नशिप योजना 2.0 के तहत पोर्टल पीएम इंटर्नशिप डॉट एमसीए डॉट जीओवी डॉट इन https://pminternship.mca.gov.in/login/ पर रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। योजना के तहत आईटीआई, डिप्लोमा, डिग्री धारक, दसवीं, बारहवीं उत्तीर्ण आवेदक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

Exit mobile version