Site icon chattisgarhmint.com

बच्चों को न्यौता भोजन खिलाकर व्याख्याता ने मनाया अपना जन्मदिन

Spread the love


रायगढ़, 21 फरवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा द्वारा स्कूली बच्चों में सुपोषण विकास करने के लिये प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना यानी मध्यान्ह भोजन योजना के तहत भारत सरकार के गाइड लाइन में दिए गए निर्देशानुसार राज्य के सभी स्कूलों में न्यौता भोजन खिलाने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त योजनान्तर्गत स्कूलों में चल रहे मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त सुपोषित भोजन समाज के दानवीर लोगों से लेकर बच्चों को परोसा जाना है। 
           शासन के निर्देश एवं संस्था प्रमुख सरला साहा के प्रोत्साहन से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस टारपाली की व्याख्याता सारिका सूर्यवंशी ने आज अपना जन्मदिन नन्हें नन्हें बच्चों के साथ मिलकर मनाने का निर्णय लिया, इन्होंने इसके लिए प्राथमिक शाला डीपापारा टारपाली का चयन किया। सारिका सूर्यवंशी ने अपने जन्मदिन पर 45 बच्चों को मध्यान्ह भोजन के साथ स्वादिष्ट खीर एवं पूरी का वितरण कराया। बच्चों ने पूरे आनंद के साथ ग्रहण किया और प्रफुल्लित होकर जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ से स्वागत किया तथा पेन देकर सम्मानित किया। न्यौता भोजन के अवसर पर जन्मदिन की बधाई देने एवं भोजन ग्रहण करने के लिए संकुल प्राचार्या सरला साहा, जनप्रतिनिधि सोनसाय, संकुल शैक्षिक समन्वयक राजेश शर्मा, प्रधान पाठक राकेश ओहिदार, सहायक शिक्षक छत्रपाल शर्मा उपस्थित थे।

Exit mobile version