Site icon chattisgarhmint.com

अपने तन की स्वरक्षा हेतु कुष्ठ अक्षमता बचाव शिविर संपन्न

Spread the love


रायगढ़, 18 जनवरी 2024/ राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एन.मंडावी एवं जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.टी.जी.कुलवेदी के दिशा निर्देशन एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.के.चन्द्रवंशी के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर में कुष्ठरोग से पीडि़त मरीजों के लिए अपने तन की स्वरक्षा हेतु कुष्ठ अक्षमता बचाव शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आस-पास के 40 मरीज लाभान्वित हुये, जिसमें 13 मरीज ट्राफिक अल्सर, 02 मरीज फुटडाफ्ट, 10 मरीज रियेक्शन एवं अन्य सभी मरीजों को स्वास्थ्य शिक्षा के साथ जल, तेल उपचार से उपचारित किया गया। शिविर में संक्रामक प्रकार की 3, असंक्रामण प्रकार के 02 नये मरीज चिन्हांकित कर मरीजों को बहुऔषधि उपचार से उपचारित किया गया। उपस्थित समस्त कुष्ठ मरीजों को जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. टी.जी.कुलवेदी एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.के.चन्द्रवंशी द्वारा अपने तन की रक्षा के लिये स्वास्थ्य शिक्षा प्रदाय किया गया। शिविर के सफल क्रियान्वयन में कुष्ठ विशेषज्ञ कर्मचारी एवं तकनीशियन श्री एम.एम.पटनायक, श्री एम.आर.पटेल, कु. अनिता पटेल, श्री रविशंकर पटेल, श्रीएम.पी.साहू, श्री दिनेश यादव एवं डेनियन फाउन्डेशन ऑफ इंडिया ट्रष्ट के श्री हेमन्त तिग्गा का विशेष सहयोग रहा।

Exit mobile version