Site icon chattisgarhmint.com

ऑपरेशन आघात के तहत तमनार पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, ग्राम उरबा में 12 लीटर महुआ शराब जब्त

बाड़ी में छुपाकर बिक्री के लिये रखी गई थी अवैध महुआ शराब, आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन मेंऑपरेशन आघातके तहत अवैध शराब कारोबार पर लगातार प्रहार जारी

19 मई, रायगढ़ । आज दिनांक 19.05.2026 को “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस द्वारा ग्राम उरबा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब रेड कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम उरबा दर्रीपारा निवासी रामकुमार यादव अपने बाड़ी में अवैध बिक्री के लिये महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है।

सूचना पर तमनार पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी रामकुमार यादव पिता स्व. नवबोधन यादव उम्र 32 वर्ष निवासी दर्रीपारा उरबा थाना तमनार मौके पर मिला। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया तथा अपने घर के बाड़ी में बिक्री के लिये छुपाकर रखे पीले रंग की 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 12 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2,400 रुपये है, पुलिस के समक्ष पेश किया। पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उक्त शराब रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बनारसी सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार एवं आरक्षक रंजीत कुमार भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version