Site icon chattisgarhmint.com

‘ऑपरेशन आघात’ के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

ग्राम उरबा प्रेमनगर में घर की बाड़ी से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत आरोपी पर की गई कार्रवाई

25 जून, रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत थाना तमनार पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मिली सूचना पर आज दिनांक 25 जून 2026 को सहायक उप निरीक्षक सुरूतिलाल सिदार एवं आरक्षक रंजीत भगत द्वारा ग्राम उरबा प्रेमनगर में शराब रेड कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम उरबा प्रेमनगर निवासी रोशन कुमार राठिया (24 वर्ष), पिता श्याम कुमार राठिया अपने घर की बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी 10 लीटर क्षमता की जरीकेन में भरी 10 लीटर महुआ शराब तथा एक अन्य प्लास्टिक थैले में रखी 10 लीटर एवं 5 लीटर क्षमता की जरीकेनों में भरी कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। इस प्रकार आरोपी के कब्जे से *कुल 25 लीटर अवैध महुआ शराब* गवाहों की उपस्थिति में बरामद कर विधिवत जब्ती पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Exit mobile version