• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    महतारी वंदन योजना ज्योति की बेटी के इलाज में बनी मददगार 

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 29, 2025
    Spread the love

    महतारी वंदन योजना से महिलाएं कर रही घर चलाने में आर्थिक सहयोग 
    रायगढ़, 28 मार्च 2025/ रोजी-मजदूरी कर परिवार चलाने वाले चौहान परिवार के लिए शासन की महतारी वंदन योजना उस समय मददगार साबित हुई जब उनकी बेटी की अचानक तबीयत खराब हुई। इसी तरह जिले में कई ऐसी महिलाएं है जो महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, स्वास्थ्य-सुपोषण के साथ घर चलाने में आर्थिक सहयोग कर रही है। 
             रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा में निवास करने वाली श्रीमती ज्योति चौहान पति श्री रामअवतार चौहान के साथ रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन कर रही है। उनके दो बेटे एवं एक बेटी है। श्रीमती ज्योति चौहान ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। उक्त राशि को वे बच्चों के भविष्य के लिए बचत कर रही थी। इसी बीच उनकी छोटी बेटी की अचानक तबीयत खराब होने पर इलाज में 4 से 5 हजार रुपये का खर्च हुआ। जो इस योजना से मिली आर्थिक सहायता ने बिना किसी बाहरी मदद के उनकी बेटी का इलाज को संभव बना दिया और उनकी चिंता को दूर किया। 
                श्रीमती ज्योति चौहान के पति श्री रामअवतार चौहान ने कहा कि सीमित आमदनी के कारण  अक्सर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिल रही राशि ने उनके जीवन में आर्थिक सहारा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि निम्न आय वर्ग परिवारों को महतारी वंदन योजना से काफी सहायता मिल रहा है। 
               उल्लेखनीय है कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।