• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    महापौर ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 14, 2025
    Spread the love

    राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आमजन में पोषण जागरूकता बढ़ाने की पहल


    रायगढ़, 14 अक्टूबर 2025/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 16 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर निगम रायगढ़ के महापौर श्री जीवर्धन चौहान द्वारा पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पोषण रथ आमजन को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करेगा। स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है जब हर नागरिक पोषण के महत्व को समझे।
                  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एल.आर.कच्छप ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिलेभर में पोषण संबंधी जागरूकता, संतुलित आहार, और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विविध गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। पोषण अभियान का प्रमुख उद्देश्य व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी व्यवहार परिवर्तन लाना है। जिला स्तर पर यह अभियान विभिन्न विभागों के समन्वय से क्रियान्वित किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह के मुख्य विषयों में मोटापे का समाधान, स्थानीय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना, प्रारंभिक बाल अवस्था की देखभाल एवं शिक्षा, तथा शिशुओं एवं छोटे बच्चों के आहार संबंधी प्रथाएं शामिल हैं। यह पोषण रथ जिले की विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर हितग्राहियों को पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करेगा।