• Sat. Jun 27th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

महापौर जीवर्धन चौहान ने किया नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

Bychattisgarhmint.com

Jun 26, 2026

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर लगातार विकास कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 38 सोनकरपारा में नरेश गोरख के घर से मुख्य नाला तक लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नाली निर्माण कार्य का महापौर जीवर्धन चौहान ने जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन किया।लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह नाली क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करेगी। इसके निर्माण से बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है। सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य लगातार स्वीकृत किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने भी निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सुशीला चौहान,एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश माली, क्षेत्रीय पार्षद कुंदन चौहान, सुजीत लहरें अन्य जनप्रतिनिधि, नगर निगम के इंजीनियर एवं ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *