Site icon chattisgarhmint.com

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत जिले के स्कूलों में किया गया ‘न्यौता भोजन’

Spread the love


रायगढ़, 19 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा समस्त शासकीय व अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय के भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए न्यौता भोजन प्रारंभ किया गया है। 
                 न्यौता भोजन का प्रमुख उद्देश्य प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत जिले में अध्ययनरत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त पोषण आहार में वृद्धि की दृष्टि से न्यौता भोजन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के न्यौता भोजन का आशय भोजन दान की प्रकृति को महादान की प्रकृति के रूप में प्रचारित किया जाना है। उक्त दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सामुदायिक भागीदारी-जैसे विभिन्न त्यौहारों, विशेष अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह एवं राष्ट्रीय पर्व में भारतीय परंपरा आधारित बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराया जाता है। 
          शासन के आदेश के परिपालन में दानदाताओं के द्वारा आज रायगढ़ जिले के सभी विकासखण्डों में क्रमश: विकासखण्ड खरसिया के शास.प्राथ.शाला नवीन कन्या खरसिया, बाल मंदिर खरसिया, प्राथ.शाला छोटे डूमरपाली, माध्य.शाला मुरा, प्राथ.शाला रावणभांठा बर्रा, माध्य.शाला जैमुरा, प्राथ.शाला तेन्दुमुड़ी (बरभौना), माध्य.शाला कुनकुनी, माध्य.शाला खैरपाली, माध्य.शाला ठुसेकेला, माध्य.शाला तेलीकोट, प्राथ.शाला हमालपारा, विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथ.शाला कुरमापाली, प्राथ.शाला भगोरा, प्राथ.शाला कारीछापर, माध्य.शाला किरोड़ीमल नगर, माध्य.शाला कार्मेल कन्य रायगढ़, विकासखण्ड धरमजयगढ़ के प्राथ.शाला जोगड़ा, माध्य.शाला कटाईपाली-सी, माध्य.शाला लामीखार, विकासखण्ड घरघोड़ा के प्राथ.शाला डेहरीडीह, माध्य शाला रायकेरा, विकासखण्ड तमनार प्राथ.शाला एवं माध्य.शाला भगोरा, माध्य.शाला पेलमा, विकासखण्ड लैलूंगा के प्राथ.शाला झगरपुर, प्राथ.शाला कलमी टिकरा, माध्य.शाला ढोर्रोबीजा, माध्य.शाला केराबहार, माध्य.शाला लमडांड, विकासखण्ड पुसौर के कन्या माध्य.शाला कोड़ातराई, माध्य.शाला पुसल्दा, प्राथ.व माध्यमिक शाला डूमरमुड़ा में न्यौता भोजन का आयोजन किया गया।
               न्यौता भोजन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से समस्त दानदाताओं से अपील है कि अपने जन्मदिन, वर्षगांठ एवं अन्य त्यौहारी आयोजनों के अवसर पर प्राथ.एवं माध्य.स्तर के स्कूली बच्चों को पूर्ण भोजन के रूप में पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन प्रदान करें। न्यौता भोजन के लिए अपने क्षेत्र के स्कूलों, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी अथवा जिला शिक्षा से संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version