• Wed. Nov 4th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में  मेडिसिन विशेषज्ञ की हुई पोस्टिंग

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 31, 2025
    Spread the love


     जिलेवासियों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 31 अक्टूबर 2025/रजत जयंती वर्ष में जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में अब जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुनील पटेल (एमडी मेडिसिन) की पदस्थापना की गई है। इस सुविधा से सारंगढ़ में मेडिसिन से संबंधित सभी प्रकार का इलाज संभव होगा, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में यह सुविधा मिलने से ग्रामीण अंचलों के परिवारों को भी त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलेगा।

    ओपीडी क्रमांक 2 में परामर्श

    जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेडिसिन विशेषज्ञ द्वारा ओपीडी क्रमांक 2 में परामर्श दिया जाएगा। वहीं गंभीर बीमार मरीजों  के लिए शाम 4 बजे से रात 6 बजे तक विशेष परामर्श की व्यवस्था भी की गई है। अस्पताल में 20 बेड का मेडिसिन वार्ड जल्द ही तैयार किया जाएगा, जहां गंभीर बीमारियों के मरीजों का इलाज मेडिसिन विशेषज्ञ की निगरानी में होगा। गंभीर स्थिति में मेडिकल बोर्ड गठित कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा

    कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि जिले की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए जिला चिकित्सालय में मेडिसिन विशेषज्ञ की नियुक्ति एक बड़ी पहल है। इस सुविधा से न केवल नगर बल्कि पूरे जिले के ग्रामीण अंचलों से आने वाले मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ स्थानों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जांच व उपचार भी उपलब्ध होंगे।

    अस्पताल प्रबंधन की अपील

    सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिलेवासियों से अपील की है कि डॉ सुनील पटेल पूर्व में भी सारंगढ़ में पदस्थ थे, उच्च शिक्षा उपरांत कलेक्टर डॉ कन्नौजे के पहल पर राज्य शासन से उनकी पदस्थापना जिला चिकित्सालय में हुई है। जिन भी मरीजों को मेडिसिन संबंधी समस्या हो, वे जिला चिकित्सालय सारंगढ़ के मेडिसिन विशेषज्ञ से सेवाओं का लाभ अवश्य लें।

    19 thoughts on “जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में  मेडिसिन विशेषज्ञ की हुई पोस्टिंग”
    1. Honestly slowed down to read this carefully which is not my default, and a look at firstisnotequallast kept me in that careful reading mode, the kind of writing that demands attention by being worth attention is rare in a media environment full of content engineered to be skimmed not read with any real focus today.

    Comments are closed.