Site icon chattisgarhmint.com

डीजे, साउंड सिस्टम संचालकों की छाल प्रभारी लिये बैठक, माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों की दिये जानकारी

Spread the love

रायगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा आज दिनांक 08.102023 को थाने में क्षेत्र के ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डी. जे. साउंड सिस्टम, लाउडस्पीकर) के संचालक/आयोजकों की बैठक लिया गया जिसमें उनके द्वारा संचालकों/आयोजकों को रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे के मध्य किसी भी प्रकार की ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं करने साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने का समझाईस/हिदायत दिया गया है । संचालकों को थाना प्रभारी ने सचेत किया कि नियमों के उलंघन करते पाये जाने पर उनके साउंड सिस्टम जप्ती के साथ संबंधित के विरूद्ध अन्य विधि अनुरूप कार्यवाही किया जावेगा ।

Exit mobile version