• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डीजे, साउंड सिस्टम संचालकों की छाल प्रभारी लिये बैठक, माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों की दिये जानकारी

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 8, 2023
    Spread the love

    रायगढ़, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा आज दिनांक 08.102023 को थाने में क्षेत्र के ध्वनि विस्तारक यंत्रों (डी. जे. साउंड सिस्टम, लाउडस्पीकर) के संचालक/आयोजकों की बैठक लिया गया जिसमें उनके द्वारा संचालकों/आयोजकों को रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे के मध्य किसी भी प्रकार की ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं करने साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने का समझाईस/हिदायत दिया गया है । संचालकों को थाना प्रभारी ने सचेत किया कि नियमों के उलंघन करते पाये जाने पर उनके साउंड सिस्टम जप्ती के साथ संबंधित के विरूद्ध अन्य विधि अनुरूप कार्यवाही किया जावेगा ।

    33 thoughts on “डीजे, साउंड सिस्टम संचालकों की छाल प्रभारी लिये बैठक, माननीय न्यायालय के दिशा निर्देशों की दिये जानकारी”

    Comments are closed.