• Sat. Oct 31st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    मिशन उत्कर्ष-छू लो आसमान योजना

    Bychattisgarhmint.com

    May 23, 2025
    Spread the love

    02 जून को नगर निगम ऑडिटोरियम में होगा कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन
    वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी होंगे शामिल, देंगे सफलता के टिप्स
    यूपीएससी परीक्षा में चयनित राज्य के प्रतिभागी साझा करेंगे अपनी सफलता के सूत्र
    रायगढ़, 23 मई 2025/ जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के उद्देश्य से मिशन उत्कर्ष-छू लो आसमान योजना का संचालन किया जा रहा है। मिशन उत्कर्ष योजना के तहत समय-समय पर छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिये कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाता है।
                इसी कड़ी में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में उत्कर्ष-छू लो आसमान योजना के अंतर्गत यूपीएससी, पीएससी एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए जिला प्रशासन रायगढ़ के द्वारा 02 जून 2025 को दोपहर 12 से नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने हेतु टिप्स देंगे।
    यूपीएससी में चयनित राज्य के प्रतिभागी बतायेंगे कैसे हासिल की सफलता
    नगर निगम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में 02 जून 2025 को आयोजित कैरियर कार्यशाला में वर्ष 2024-25 में यूपीएससी परीक्षा में चयनित हुए राज्य के 10 प्रतिभागी शामिल होंगे। वे अपनी सफलता एवं संघर्ष साझा करने के साथ ही सफलता हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। जिसमें 65 वां रैंक प्राप्त रायपुर की पूर्वा अग्रवाल, 273 रैंक प्राप्त राजिम के श्री अंकित धवानी, 313 रैंक प्राप्त मुंगेली के श्री अपर्ण घोष, 444 वां रैंक प्राप्त जगदलपुर की कु.मानशी जैन, 496 रैंक प्राप्त अम्बिकापुर के श्री केशव गर्ग, 654 रैंक प्राप्त अम्बिकापुर के श्री सची जायसवाल के साथ यूपीएससी से चयनित श्री आर्यमन, श्री राजू, श्री शशांक, श्री टेशुकान्त एवं आईएफ एस से चयनित श्री अतुल जैन उपस्थित रहें