• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक का मोबाइल नंबर और मुलाकात का समय जारी

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 7, 2023
    Spread the love

    सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा से संबंधित निर्वाचन शिकायत के लिए व्यक्तिगत या मोबाइल पर संपर्क कर सकते हैं

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ 07 नवम्बर 2023/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र 17-सारंगढ़ के लिए आईएएस श्री तापस राय (मो.नं.75870-16590) को और विधानसभा क्षेत्र 43-बिलाईगढ़ के लिए आईएएस श्री पवन कुमार (मो.नं.75870-16591) को सामान्य प्रेक्षक (जनरल आब्जर्वर) और आईपीएस श्री राजेन्द्र कुमार मीणा (75870-16592) को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ अंतर्गत किसी भी निर्वाचन संबंधी शिकायत आदि के लिए इन सभी आब्जर्वर से विश्राम गृह सारंगढ़ में मिलने के लिए आरक्षित समय दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक राजनीतिक दल, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम जनता मुलाकात कर सकते हैं और संबंधित अधिकारी के मोबाइल नंबर से भी संपर्क कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन आब्जर्वरों के साथ व्यय आब्जर्वर श्री रत्नेश कुमार सिंह भी विश्राम गृह सारंगढ़ में ठहरे हैं।

    One thought on “सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक का मोबाइल नंबर और मुलाकात का समय जारी”
    1. Your writing has a way of making the complex seem simple without losing any of its richness. Each idea is presented in such a way that the reader can’t help but be drawn into it, seeing things from a new perspective. You’ve made something intricate feel effortless, and that’s a true mark of skill.

    Comments are closed.