• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कुष्ठ रोग नियंत्रण पर मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 2, 2025
    Spread the love

    जनजागरूकता और कुष्ठ प्रसार दर में कमी लाने पर दिया गया जोर

    रायगढ़, 2 दिसम्बर 2025/ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आज जिला स्वास्थ्य कार्यालय में कुष्ठ रोग नियंत्रण हेतु मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, जिला मलेरिया/कुष्ठ अधिकारी डॉ. टी.जी. कुलवेदी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रंजना पैंकरा सहित जिले के सभी आरएचओ उपस्थित रहे।
    बैठक में जिले में कुष्ठ रोग की वर्तमान स्थिति, प्रसार दर एवं जनजागरूकता गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि कुष्ठ एक संक्रामक रोग है जो संक्रमित व्यक्ति के खांसने-छींकने से निकलने वाले ड्रॉपलेट के माध्यम से फैलता है। यह रोग शरीर में धीमी गति से बढ़ता है, जिसके लक्षण दिखने में कुछ सप्ताह से लेकर 20 वर्ष तक लग सकते हैं। इसलिए प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार अत्यंत आवश्यक है।
    जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.टी.जी. कुलवेदी ने बताया कि वर्ष 2030 तक कुष्ठ रोग उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में रायगढ़ जिले में कुष्ठ प्रसार दर पीआर 3.26 है, जिसे घटाकर 1 से भी कम करना लक्ष्य है। इसके लिए गांव-गांव में जागरूकता, स्क्रीनिंग एवं उपचार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग के श्री रवि शंकर पटेल, मुरली मोहन पटनायक एवं मोहित राम पटेल ए.एम.ए. का सम्मान एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम के प्रति उनकी निष्ठा एवं सेवाभाव को सराहा गया। सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वे निःशुल्क रूप से शिविरों में सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जो विभाग के लिए प्रेरणादायी है। बैठक में भविष्य की कार्ययोजना, जनजागरूकता अभियान एवं फील्ड टीमों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।