• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्वक्षता अभियान में शहरवासी हुए शामिल 239 से ज्यादा लोगों ने भेजे फोटो और रिल्स

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 27, 2023
    Spread the love

    शाम तक भेजते रहे फोटो व रिल्स

    4100 बाटल लिक्वीड व जला मोबिल किए गए वितरण

    रायगढ़। डेंगू को खत्म करने आयोजित महा अभियान में शहर के सभी वार्डों के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देर शाम तक निगम द्वारा जारी वाट्सअप पर पानी को खाली करते, सफाई करते हुए और मच्छर को मारने के उपाए करते हुए फोटो वीडियों भेजा गया। अभियान में शामिल होकर 239 से ज्यादा लोगों ने फोटो व रिल्स निगम द्वारा जारी वाट्सअप नंबर पर शेयर किया।बुधवार को शहर से डेंगू खत्म करने के लिए हर परिवार करेगा डेंगू पर वार एवं दूर होगी डेंगू बीमारी जब होगी हम सबकी भागीदारी नारे के साथ महाअभियान चलाई गई। इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा शहरवासियों से अपने और अपने परिवार की डेंगू से सुरक्षा के लिए सुबह 8 से 9 स्वयं से घरों के फूलदान, कूलर, फ्रीज की ट्रे, कबाड़ी सामान, पुराने टायर आदि को साफ कर सूखाने और घरों के बाहर जमें पानी में एंटी लार्वी दवा व जला हुआ मोबिल छिड़काव करने की अपील की गई थी। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने डेंगू को खत्म करने मच्छर को लार्वा को खत्म करने जमे हुए पानी की सफाई उसे सूखा रखने, घर भीतर के मच्छर को मारने के लिए घरों में खिड़की दरवाजा बंद कर मच्छर अगरबत्ती, मास्किटो क्वाइल जलाने और मच्छर के काटने से बचने के लिए ओडोमास या लोशन का उपयोग के साथ खिड़की, दरवाजे, रोशनदान में जाली व पर्दे लगाने की यानी मास्किटो सोर्स रिडक्शन, मास्किटो किलींग और मास्किटो प्रोटेक्शन थ्री एम अपनाने की बात कही थी। इसपर शहरवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वार्ड नंबर 26 के शैलेंद्र सिदार, वार्ड 48 से विकास रंजन सिन्हा, वार्ड 39 सहोद्रा यादव, वार्ड 35 से मीरा सोनी, वार्ड नंबर 16 मिनी मिराइकल स्कूल, वार्ड 26 से शैलेंद्री सिदार, सहित कांग्रेस नेता शाखा यादव, निगम के कर्मचारी मयंक सिंह, गौरीशंकर नामदेव, रामनारायण पटेल आदि 239 से ज्यादा लोगों ने शामिल होकर फोटो और रिल्स वाट्सअप किए। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने निगम के इस महाअभियान में शामिल होने शहरवासियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसीतरह निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की बात कही।————चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है कार्यनिगम प्रशासन द्वारा डेंगू को खत्म करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। सबसे पहले शहर के सभी वार्डों में सफाई के कार्य किए जा रहे हैं। इसके बाद जमें हुए पानी को सूखाने उसमें एंटी लार्वी साइट और जले मोबिल का छिड़काव किया जा रहा है। इसी तरह मेलाथियान और चूना मिक्स पाउडर का छिड़काव और वार्डों में सुबह से शाम फागिंग किया जा रहा है। इसमें 48 वार्डों में मच्छर लार्वा और मच्छर को मारने के लिए 48 स्प्रे मशीन से दवा का छिड़काव और 18 फागिंग मशीनों से धुंआ कराया जा रहा है।—————-4100 बाटल लिक्वीड व जला मोबाइल का वितरणनिगम प्रशासन द्वारा अभियान के दौरान वार्डों में वृहद रूप में बाटल में भरकर मेलाथियान लिक्वीड और जले हुए मोबिल वितरण करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें एसएलआरएम सेंटर्स में पीआईयू श्री प्रहलाद तिवारी व विकास पटेल द्वारा स्वच्छता दीदीयों से 5900 बाटल लिक्वीड और जले हुए मोबिल तैयार कराया गया था। इसमें एक लीटर और ढाई सौ एमएल के 5200 मेलाथियान लिक्वीड और 700 बाटल जले हुए मोबिल तैयार हुआ। महाअभियान में वार्डों के लोगों, व्यावसायिक संस्थानों, कबाड़ी दुकान संचालकों 3400 बाटल से ज्यादा लिक्वीड और 700 बाटल जले हुए मोबिल के वितरण किए गए ।———-तालाबों में डलवाए गए गमबोजिया मछलीतालाबों के पानी से भी मच्छर के लार्वा पनपता है। इसे देखते हुए मच्छर के लार्वा खाने वाले गमबोजिया मछली तालाबों में डलवाए गए। जयसिंह तालाब व फटहामुड़ा तालाब में महापौर श्रीमती जानकी काट्जू व कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने खड़े होकर गमबोजिया मछली डलवाया। इसी तरह सराईभद्दर तालाब, मिटठुमुड़ा के दो तालाब, दर्रीडीपा तालाब, सोनूमुड़ा तालाब, अमरमुड़ा मांगलिक भवन तालाब व जिलीा पंचायत स्थित तालाब में 20 हजार से ज्यादा संख्या में गमबोजिया मछली डलवाया गया।