• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    नगर निगम आयुक्त द्वारा की जा रही है जल भराव क्षेत्र की सतत निगरानी

    Bychattisgarhmint.com

    Jul 27, 2024
    Spread the love


    रायगढ़। निगम की टीम द्वारा लगातार हो रही बारिश को देखते हुए शहर के जल भराव क्षेत्र की सतत निगरानी की जा रही है। रात के समय भी सफाई दरोगा, सुपरवाइजर अपने अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करते रहे।
    बाढ़ नियंत्रण के लिए निगम प्रशासन द्वारा टीम गठित की गई है। कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने सभी इंजीनियर, सफाई दरोगा, सुपरवाइजर को अपने अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के तहत सफाई दरोगा और सुपरवाइजर द्वारा शनिवार की शाम लगातार हो रही बारिश को देखते हुए रात के समय भी शहर के जल भराव क्षेत्र पैठुडबरी, मोदी नगर क्षेत्र एवं अन्य स्थानों पर सतत निरीक्षण किया जा रहा है। नालों में पानी निकासी ठीक तरह से हो कही जाम न हो इसकी भी जांच की जा रही है। इस दौरान नाला के आस पास के लोगों से भी संपर्क कर मोबाइल नंबर साझा किया गया है। नाला किनारे रहने वाले लोगों को जल भराव की स्थिति होने पर तत्काल सूचना देने की बात कही गई है। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बाढ़ के लिए गठित सभी टीम को अपने अपने क्षेत्रों में संपर्क बनाए रखने और चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।नगर

    40 thoughts on “नगर निगम आयुक्त द्वारा की जा रही है जल भराव क्षेत्र की सतत निगरानी”

    Comments are closed.