• Tue. Feb 3rd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

बरमकेला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही सरसों की खेती, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Bychattisgarhmint.com

Feb 1, 2026

कलेक्टर ने की धान के बदले सरसों की खेती करने वाले किसानों की तारीफ

किसानों को रबी में दलहन तिलहन की खेती करने के लिए प्रेरित करने अधिकारियों को निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 फरवरी 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम खपरापाली और तोरना में शनिवार को सरसों की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से उनके द्वारा रबी सीजन में किए जा रहे सरसों की खेती की तारीफ की। किसानों ने और मैदानी कृषि अधिकारियों ने कलेक्टर को जानकारी दी कि वे विगत 3 वर्ष से खेती कर रहे हैं। खपरापाली के 50 बड़े किसान और 30 मध्यम किसान ने लगभग 250 एकड़ में खेती कर रहे हैं। साथ ही साथ आसपास के गांव झनकपुर, पुरैना, लोधिया के भी किसान बड़ी संख्या में सरसों की खेती कर रहे हैं। खपरापाली में किसान टेकचंद ने 10 एकड़, डोलनारायण और दौलतराम साहू ने 7 एकड़ और राजाराम पटेल ने 20 एकड़ में खेती की है। कलेक्टर ने कहा कि सभी मैदानी कृषि अधिकारी किसानों के साथ चौपाल में बैठकर उन्हें रबी सीजन में धान और अन्य दलहनी तिलहनी फसल के अंतर, लाभ हानि को समझाएं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में धान के बदले दलहनी तिलहनी फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर किसान दौलतराम साहू, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, मैदानी कृषि अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, नीलेश राव, बसंत नायक, पुरूषोत्तम भारती आदि उपस्थित थे।

One thought on “बरमकेला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जा रही सरसों की खेती, कलेक्टर ने किया निरीक्षण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *