• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने फाईलेरिया रोधी दवा सेवन हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 9, 2024
    Spread the love


    10 से 28 फरवरी तक चलेगा फाईलेरिया उन्मूलन के लिए दवा सेवन कार्यक्रम

    रायगढ़, 9 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया रोधी दवा सेवन हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्टोरेट से रवाना किया। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि फाईलेरिया मच्छर के काटने से होता है। भारत सरकार के निर्देश पर रायगढ़ जिले में फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सघन अभियान के तहत फाईलेरिया की दवाई दी जा रही है। उन्होंने जनसामान्य को अपील करते हुए कहा कि जैसे हम सबने मिलकर पोलियो को देश से हटाया है उसी प्रकार से फाईलेरिया को भी हटाना है एवं रायगढ़ जिले को फाईलेरिया मुक्त बनाना है। यह दवाई पूरी तरह सुरक्षित है। सभी फाईलेरिया रोधी दवा का अवश्य सेवन करें। 
             मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर.एन मण्डावी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फरवरी माह में होने वाले विशेष कार्यक्रम राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाईलेरिया सामूहिक दवा सेवन की जानकारी दी। राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुुसार 10 से 28 फरवरी 2024 तक फाईलेरिया उन्मूलन के लिए फाईलेरिया दवा सेवन कार्यक्रम के तहत हाथीपांव की दवाई खिलाई जाएगी। जिसमें 10 से 15 फरवरी तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल, कालेज, तकनीकी संस्थानों के साथ सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में बूथ लगाकर हाथीपांव की दवा खिलाई जाएगी। 16 से 24 फरवरी तक गृह भेट कर घर-घर जाकर दवा सेवन करायी जाएगी तथा शेष छुटे हुए व्यक्तियों को मॉप-अप राउंड में 26 से 28 फरवरी तक दवा का सेवन कराया जाएगा। डीईसी दवाई हेतु 0 से 2 वर्ष तक के बच्चे, ईवरमेक्टिन दवा हेतु 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के साथ 90 से.मी. से कम ऊंचाई वाले व्यक्ति, अति गंभीर पीडित व्यक्तियों, इसमें गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला, गंभीर बीमारी से पीडि़तों को दवा न दिया जाए। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. टी.जी.कुलवेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, सुपरवाईजर श्री गौतम प्रसाद सिदार, पीसीआई से राज्य प्रभारी श्री मुमताज अंसारी एवं डीसी श्री अशोक कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
    वार्डवार घूमेगी जन जागरूकता रथ
    फाईलेरिया से बचाव एवं दवा सेवन के लिए वार्डवार जागरूकता रथ घूमेगी। यह रथ भ्रमण कर जनसामान्य को सामूहिक दवा सेवन गतिविधि के बारे में प्रचार-प्रसार के माध्यम से जानकारी प्रदान करेगी। जिसके तहत रायगढ़ शहरी क्षेत्र के 48 वार्डो में एक सप्ताह तक वार्ड अनुसार रूट प्लान अनुसार 9 फरवरी को वार्ड नम्बर 8,9,10,11,12,12,14 दिनांक 10 फरवरी को वार्ड नम्बर 15,16,17,18,19,20,21 दिनांक 11 फरवरी को वार्ड नम्बर 22,23,24,25,26,27,28 दिनांक 12 फरवरी 2024 को वार्ड नम्बर 29,30,31,32,33,34,35,  दिनांक 13 फरवरी को वार्ड नम्बर 36,37,38,39,40,41,42 एवं 14 फरवरी 2024 को वार्ड नम्बर 42,43,44,45,46,47,48 में भ्रमण करेगी।

    46 thoughts on “राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने फाईलेरिया रोधी दवा सेवन हेतु जन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना”

    Comments are closed.