• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    राष्ट्रीय खेल दिवस : 29 से 31 अगस्त तक रायगढ़ में होंगे विविध खेल प्रतियोगिताएं

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 28, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 28 अगस्त 2025/ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार 29 से 31 अगस्त 2025 तक देशभर में खेल और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में रायगढ़ में भी विभिन्न खेल और फिटनेस कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। जिसमें 29 अगस्त 2025 को दोपहर 3 बजे, स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स हण्डी चौक रायगढ़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। इसी तरह 30 अगस्त 2025 को दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पी.डी.कॉमर्स महाविद्यालय, रायगढ़ में एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में आयोजित की जाएगी। साथ ही 31 अगस्त 2025 को संडे ऑन सायकल अभियान का आयोजन शासकीय पी.डी. कॉमर्स महाविद्यालय, रायगढ़ में किया जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 अगस्त को ही फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया गया था, जिसके तारतम्य में भारत सरकार के द्वारा 29 से 31 अगस्त 2025 तक राष्ट्रव्यापी खेल एवं फिटनेस गतिविधियों के आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

    One thought on “राष्ट्रीय खेल दिवस : 29 से 31 अगस्त तक रायगढ़ में होंगे विविध खेल प्रतियोगिताएं”

    Comments are closed.