मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश के औद्योगिक विस्तार एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए बड़े कदम उठा रही है।
रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर उसी विकास का एक बड़ा हिस्सा है। 464 किमी लंबा यह कॉरिडोर ₹16,491 करोड़ लागत से तैयार हो रहा है। इससे जगदलपुर से विशाखापट्टनम की दूरी घटकर लगभग आधी हो जाएगी, वहीं उद्योग, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और बस्तर के उत्पादों की पहुंच वैश्विक बाजार तक हो जाएगी।
सुशासन सरकार के संकल्प को साकार करता हुआ यह कॉरिडोर बस्तर की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देगा और क्षेत्रीय विकास को गति प्रदान करेगा।
