Site icon chattisgarhmint.com

प्रेक्षक श्री पवन कुमार ने राजनीतिक दलों के समक्ष  सील कराया स्ट्रांग रूम

Spread the love

कसडोल क्षेत्र से बिलाईगढ़ विधानसभा का ईवीएम आया और सरिया क्षेत्र से रायगढ़ विधानसभा का ईवीएम गया

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 नवंबर 2023/  बिलाईगढ़ विधानसभा 43 के सामान्य प्रेक्षक श्री पवन कुमार  ने रिटर्निग अधिकारी डॉ स्निग्धा तिवारी और राजनीतिक दलों की उपस्थिति में मतदान दलों के निर्वाचन सामग्री संग्रहण और बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल क्षेत्र में बिलाईगढ़ विधानसभा के 129 मतदान केंद्रों में हुए मतदान के बाद ईवीएम मशीनों आदि को कलेक्टर बलौदाबाजार से प्राप्त करने पर सील किया गया। अब इसका सुरक्षा सीआईएसएफ के जवान कर रहे हैं। साथ ही साथ सीसीटीवी कैमरा भी चालू है।

 इसी प्रकार रायगढ़ विधानसभा क्रमांक 16 अंतर्गत सरिया क्षेत्र के 59 मतदान केंद्र में निर्वाचन कराने के बाद ईवीएम मशीनों आदि को रायगढ़ के स्ट्रांग रूम के लिए कलेक्टर रायगढ़ को 17 नवम्बर की रात को भेजा गया है। इस अवसर पर लाइजनिंग अधिकारी श्री शैलेन्द्र वर्मा उपस्थित थे।

Exit mobile version