Site icon chattisgarhmint.com

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 27 अक्टूबर 2024/ आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों से 30 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। छात्रवृत्ति हेतु पात्र विद्यार्थी वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित संस्था, जिला कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त की जा सकती है।

Exit mobile version