• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पंडित सुंदरलाल शर्मा शासकीय मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 30, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 अगस्त 2025/छत्तीसगढ़ की शासकीय एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी बिलासपुर है। युवा जो बारहवीं पढ़ाई के बाद नियमित कॉलेज नहीं जा सकते।  ससुराल, निजी या सरकारी नौकरी के व्यस्त जिंदगी में अपनी अधूरी पढ़ाई को पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी बिलासपुर के माध्यम से पूरा कर सकते हैं, जिनके विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है, जिसका वेबसाइट पीएसएसओयू डॉट एसी डॉट इन और लिंक https://www.pssou.ac.in/है।  शासकीय कर्मी विभाग से अनुमति लेकर पढ़ सकते हैं। सभी सरकारी विभाग द्वारा सामान्य रूप से सभी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति अनिवार्य रूप से दी जाती है।विश्वविद्यालय ने निर्देश दिए हैं कि जिन विद्यार्थियों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, वे भी अगली कक्षा में प्रवेश के लिए फॉर्म भरें। विश्वविद्यालय के पुराने छात्र पूर्व में पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही लॉगिन करें, तथा नामांकन नंबर के माध्यम से पाठ्यक्रम को जोड़ें। पूर्व पंजीकृत मोबाइल नंबर पुराना आवेदन पत्र विश्वविद्यालय बिलासपुर के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

    कोर्स और फीस

    बारहवीं उत्तीर्ण के बाद 3 वर्षीय कोर्स में बीए कला स्नातक का वार्षिक फीस रू 4300, बीबीए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक का वार्षिक फीस रू 6700, बीकॉम वाणिज्य स्नातक वार्षिक फीस रू 5450 और बीएससी बैचलर ऑफ साइंस (गणित) का वार्षिक फीस रू 5700  निर्धारित है। इसी प्रकार बारहवीं के बाद 1 वर्षीय कोर्स में विज्ञान के माध्यम से समाज कल्याण पर रामचरित मानस में डिप्लोमा का वार्षिक फीस रू 3200, 2 वर्षीय कोर्स में डीएलएड का वार्षिक फीस रू 10,300 और डीसीए कंप्यूटर अनुप्रयोग में डिप्लोमा का वार्षिक फीस रू 8700 निर्धारित है। वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) उत्तीर्ण युवाओं के लिए सीजीएसटी में 6 माह कोर्स के लिए फीस रू 5600 है।

     स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी के लिए 1 वर्षीय कोर्स में योग विज्ञान में डिप्लोमा का वार्षिक फीस रू 8200, पुस्तकालय और सूचना विज्ञान (बिलीब) का वार्षिक फीस रू 11200 है। संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, छत्तीसगढ़ी में स्नातकोतर (मास्टर ऑफ आर्ट्स) में 2 वर्षीय कोर्स के लिए वार्षिक फीस रू 7200 है।  गणित में एमएससी और कॉमर्स में एमकॉम स्नातकोत्तर कोर्स के लिए वार्षिक फीस रू 7700 है।सामाजिक कार्य (एमएसडब्ल्यू) में स्नातकोत्तर का वार्षिक फीस रू 11350 है। कंप्यूटर एप्लीकेशन में (पीजीडीसीए)  स्नातकोत्तर और एमएससी कंप्यूटर साइंस का वार्षिक फीस रू 10000 है। व्यवसाय प्रबंधन में स्नातकोत्तर (एमबीए) कोर्स के लिए वार्षिक फीस रू 19600 है। बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स के लिए वार्षिक फीस रू 27800 है।