• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जनदर्शन में लोग कलेक्टर श्री गोयल के समक्ष सहजता से रख रहे अपनी समस्याएं

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 19, 2023
    Spread the love

    कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    रायगढ़, 19 दिसम्बर2023/ प्रति सप्ताह मंगलवार को कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन मेंं जिले के लोग अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन लेकर पहुंच रहे है। जहां कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल से लोग मिलकर बड़ी सहजता पूर्वक बात रखते हुए अपनी समस्याएं बता रहे है। वहीं कलेक्टर श्री गोयल उनके आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है। उन्होंने सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करते आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है।
            इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
           ग्राम-महापल्ली निवासी श्री रोशन प्रधान इलेक्ट्रिक ट्रायसाइकिल की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे एक पैर से दिव्यांग हैं, जिससे उन्हें आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं, जिससे वे अपनी नियमित दिनचर्या का कार्य नही कर पा रहे। उन्होंने ट्रायसाइकिल प्रदान करने का निवेदन किया। इसी प्रकार बेलादुला निवासी श्रीमती गीता पटनायक अपने पुत्र के श्रवण संबंधी समस्या को लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र कक्षा नवमी में अध्यनरत हैं, लेकिन श्रवण संबंधी समस्या होने के कारण उनका अध्यापन में परेशानी हो रही हैं। उन्होंने अपने पुत्र के भविष्य को ध्यान रखकर श्रवण यंत्र दिलाने का निवेदन किया। उक्त दोनों आवेदनों पर कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण विभाग को निराकरण के निर्देश दिए।
    इसी क्रम में ग्राम-बगुडेगा निवासी भोज कुमार पटेल आकाशीय बिजली से हुए अपनी मवेशी के मौत के मुआवजे की मांग को लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि विगत 24 मई को उनकी गर्भवती मवेशी की मौत आकाशीय बिजली से ही गई थी, जिसका पंचनामा, पीएम रिपोर्ट जैसे समस्त दस्तावेज जमा कर दिया गया था, लेकिन आज पर्यन्त मुआवजा की राशि प्राप्त नहीं हुई हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने मौके पर पशुपालन विभाग को आवेदन की तत्काल जांच करने के निर्देश दिए। बोइरदादर निवासी श्रीमती कांति साव विधवा पेंशन का आवेदन लेकर पहुंची थी, उन्होंने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी हैं एवं एक बेटा है। परिवार के सहयोग नही मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने विधवा पेंशन प्रदाय की मांग की। कलेक्टर श्री गोयल ने समाज कल्याण को आवेदन के निराकरण हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार तिलाईपाली निवासी रंगलता स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता की मांग लेकर जनदर्शन में पहुंची थी, उन्होंने बताया की रोड दुर्घटना में हाथ एवं पैर में चोट लगने से दिव्यांग हो चुकी हैं। जिससे जीवन यापन में समस्या के साथ आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने दिव्यांग श्रेणी अंतर्गत स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करते का निवेदन किया। कलेक्टर श्री गोयल ने मौके पर संबंधित अधिकारी को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार आदर्श नगर निवासी श्रीमती सरस्वती राशनकार्ड बनवाने की मांग हेतु आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड नही होने से खाद्यान्न संबंधी दिक्कते हो रही हैं, उन्होंने राशन कार्ड बनवाने का आग्रह किया। आवेदन पर कलेक्टर श्री गोयल ने खाद्य विभाग को आवेदन के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस तरह जनदर्शन में भू-अर्जन, पेंशन, राशन कार्ड, मुआवजा राशि सहित अन्य मांगों एवं शिकायत समस्याओं से संंबंधित आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे।

    40 thoughts on “जनदर्शन में लोग कलेक्टर श्री गोयल के समक्ष सहजता से रख रहे अपनी समस्याएं”

    Comments are closed.