• Sat. Oct 31st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    नदी किनारे रहने वाले बाढ़ से बचने रहे सतर्क

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 22, 2023
    Spread the love

    राहत कार्य या बाढ़ से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी होने पर फोन नंबर 07762222911 पर करें संपर्क

    रायगढ़। लगातार हो रही बारिश और केलो नदी में जल के स्तर ऊपर आने से नदी के दोनों किनारे खासतौर पंजरी प्लांट क्षेत्र के लोगों को निगम प्रशासन ने बाढ़ से बचने सतर्क रहने की अपील की है। बाढ़ से संबंधित या जल भराव राहत कार्य के लिए नदी किनारे रहने वाले लोग फोन नंबर 07762222911 पर कॉल कर सकते हैं।लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण केलो नदी का जलस्तर लगातार ऊपर आ रहा है। इसे देखते हुए नदी के दोनों किनारे पर रहने वाले खासतौर पर पंजरी प्लांट नीचे बस्ती के लोगों को निगम प्रशासन ने सतर्क रहने की अपील की है। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बारिश को देखते हुए सभी सफाई दरोगा, सभी इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्र में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह अधिकारियों की एक टीम को पंजरी प्लांट नीचे बस्ती क्षेत्र में निगरानी रखने निर्देशित किया गया है। इस पर नदी के जल के स्तर ज्यादा ऊपर आने से बाढ़ की स्थिति निर्मित होने या घरों में पानी भरने की स्थिति पर आवश्यकता पड़ने पर लोगों को वहां से निकालने और व्यवस्थित जगह पर उन्हें सुरक्षित रखने और त्वरित राहत कार्य पहुंचने के निर्देश कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने दिए हैं। इसी तरह शहर के बाढ़ प्रभावित स्थान में पानी निकासी बहाल करने और राहत कार्य पहुंचने के लिए फोन नंबर जारी किया गया है। बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र के लोग किसी भी तरह की परेशानी होने पर निगम के फोन नंबर 07762222911 पर कॉल कर सकते हैं। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने प्रत्येक कॉल की रिपोर्ट देने के साथ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

    49 thoughts on “नदी किनारे रहने वाले बाढ़ से बचने रहे सतर्क”

    Comments are closed.