Site icon chattisgarhmint.com

प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप मेला 4 जनवरी को

Spread the love

रायगढ़, 2 जनवरी 2024/ योग्य अभ्यर्थियों एवं युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार के निर्देशानुसार 4 जनवरी को प्रात: 9.30 बजे से अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में किया जाएगा। जिसमें सुजुकी मोटर्स हंसलपुर गुजरात के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें आईटीआई पास कुल 500 पदों पर, अप्रेंटिस हेतु विभिन्न व्यवसाय फिटर, टर्नर, वेल्डर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, टे्रक्टर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, पीपीओ, सीओई (ऑटोमोबाइल), पेंटर जनरल पद पर भर्ती की जानी है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट www.itiraigarh.com एवं संस्था में कार्यालयीन समय पर प्लेसमेंट अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version