Site icon chattisgarhmint.com

प्लेसमेंट कैम्प 16 जनवरी को

Spread the love

रायगढ़, 11 जनवरी 2024/ निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 16 जनवरी 2024 को समय प्रात:10.30 बजे से रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल में पंजीकृत/अपंजीकृत सभी आवेदकों के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कुल 152 विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी है। इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि को योग्यतानुसार रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। रिक्तियों की विस्तृत जानकारी रायगढ़ रोजगार मितान पोर्टल https://raigarhrozgarmitan.in तथा जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते है। 
इन पदों पर होगी भर्तियां
जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ईएसएएफ स्वश्रय मल्टीस्टेट एग्रो को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड वीआईपी चौक रायपुर में कस्टमरकेयर में 60 पद एवं सेल्स ऑफिसर में 45 पदों पर भर्ती की जानी है। इसी तरह सिंगल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज तराईमाल, पोस्ट गेरवानी रायगढ़ में इलेक्ट्रीशियन में 2, कोपा में 5 एवं टे्रनी में 5 पद, प्रियंका मोटर्स सहदेवपाली रायगढ़ में जनरल इंजीनियर/अस्सिटेंट में 2, इलेक्ट्रीशियन पॉवर प्लांट में 2, इलेक्ट्रीशियन स्पंज आयरन में 2 एवं सर्विस एडवाईजर के लिए 2 पद तथा न्यूट्रीटी कार्पो.केयर प्रा.लि.गीता काम्पलेक्स गोकुल धाम उसलापुर बिलासपुर में सेल्स रिप्रजेन्टिेटिव के लिए 18 पद, ग्रुप लीडर में 5 तथा टीम लीडर में 5 पद रिक्त है।

Exit mobile version