Site icon chattisgarhmint.com

प्लेसमेंट कैम्प 23 मई को, 115 रिक्त विभिन्न पदों पर होगी भर्तियां 

Spread the love


रायगढ़, 21 मई 2025/ निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 23 मई 2025 को प्रात: 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र में रिक्त 115 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यताधारी आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों एवं रिज्यूम के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है। 
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्या अर्थ मूवर्स में सर्विस इंजीनियर (इलेक्ट्रिशियन) एवं सर्विस इंजीनियर (मैकेनिकल)कुल 10 पद, जेनस पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में इलेक्ट्रिशियन में रिक्त 50 पद तथा ऑटो सेंटर में सेल्स कंसल्टेंट, सर्विस एडवाईजर, टेक्नीशियन, स्पेयर पार्टस एक्जीक्यूटिव, सुपरवाईजर, टेलीकॉलर, सिक्योरिटी गार्ड, सेल्स मैनेजर, ड्राईवर एवं फ्लोर सुपरवाईजर में कुल 55 पद रिक्त है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version