• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: रायगढ़ के देवराज साहू बने ऊर्जा उत्पादक और दाता

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 10, 2025
    Spread the love

    हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर की दिशा एक बड़ा कदम
    रायगढ़, 10 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब आम नागरिकों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है। यह योजना केवल बिजली बिल कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त भी बना रही है। रायगढ़ के मधुबन पारा निवासी देवराज साहू की सफलता की कहानी इस योजना की उपलब्धियों का एक जीवंत उदाहरण है। कुछ समय पहले तक देवराज साहू हर महीने भारी-भरकम बिजली बिल चुकाने को मजबूर थे। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। जुलाई 2025 में उनके प्लांट से 282 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। इसके चलते उन्हें 869 रुपये की छूट मिली और उनका बिजली बिल-307 रुपये आया। यानी अब उन्हें बिजली कंपनी से पैसे वापस मिल रहे हैं। अब तक वे कुल 1,755 रुपये की बचत कर चुके हैं।
            देवराज साहू कहते हैं कि यह योजना न केवल आर्थिक मजबूती देती है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम भी है। सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। बता दे कि रायगढ़ जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल लगाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले के सैकड़ों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत कर रही है। यह योजना हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। देवराज साहू जैसे उपभोक्ता अब सिर्फ अपने घर को ही रोशन नहीं कर रहे, बल्कि पूरे समाज को स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का संदेश भी दे रहे हैं।

    5 thoughts on “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: रायगढ़ के देवराज साहू बने ऊर्जा उत्पादक और दाता”

    Comments are closed.