• Wed. Jul 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

होली में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Bychattisgarhmint.com

Mar 7, 2026

पुराने विवाद में युवक पर चापड़ और डंडे से किया गया था हमला, कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा जोड़ी गई

फरार हुए आरोपियों की तलाश में रायपुर तक पुलिस की दबिश, वापस आने पर पुलिस ने दोनों को दबोचा

मारपीट में शामिल एक आरोपी एक विधि से संघर्षरत बालक से घटना में प्रयुक्त चापड़ और डंडा जप्त

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ में गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी

7 मार्च, रायगढ़ । होली के दिन युवक से मारपीट की घटना पर थाना कोतरारोड़ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष चंद्र निषाद तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की जानकारी के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत किरोडीमल नगर में वासु महंत पिता गुरुवार दास महंत निवासी राधा कृष्ण मंदिर के सामने किरोडीमल नगर के साथ सुभाष चंद्र निषाद और एक अन्य किशोर बालक द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के संबंध में प्रार्थी तुषार दास महंत की रिपोर्ट पर *थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 118, 3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत दो आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर तत्काल थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी, इस दौरान दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार हो गए थे। आहत की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण में *हत्या के प्रयास की धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता भी जोड़ी गई*। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपियों के रायपुर की ओर फरार होने की जानकारी मिली, जिस पर कोतरारोड़ पुलिस की एक टीम रायपुर रवाना की गई और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जाती रही। इसी बीच आज मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी किरोडीमल नगर में देखे गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी सुभाष चंद्र निषाद और एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुराने विवाद के कारण घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का चापड़ और डंडा जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी में *सुभाष चंद्र निषाद पिता हरी चंद्र निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी शांति नगर वार्ड नं. 09 किरोडीमल नगर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल* है। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डेय, चुडामणी गुप्ता और टिकेश्वर यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — *“रायगढ़ पुलिस आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में गुंडागर्दी या कानून हाथ में लेने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

40 thoughts on “होली में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में”
  1. Топовая онлайн школа английского — для тех, кто хочет заниматься в комфортном темпе. В YES Center вы выберете уровень и формат, а опытные педагоги помогут заговорить уверенно. Гибкое расписание подойдёт даже при плотном графике работы или учёбы.

  2. Лучшая онлайн онлайн школа по английскому языку YES Center — это полноценное обучение в дистанционном формате. Живые уроки с преподавателем, разговорная практика и удобное расписание. Вы получаете тот же результат, что и в очном классе, но без дороги.

  3. NPPR Team Shop https://npprteamshop.com/en/tiktok/ is built for media buyers who value transparency, speed, and predictable account quality. NPPR TEAM SHOP maintains multi-tier catalog navigation by platform, geo, account type, and price so buyers find the right SKU fast. Get access to the NPPR TEAM SHOP catalog and turn a reliable account source into a real competitive advantage.

  4. Если вам нужна права категории с автошкола которая действительно оправдает ожидания, значит вы нашли именно то, что искали. Здесь качественная подготовка, современные автомобили и индивидуальный подход. Теорию можно изучать очно или дистанционно, а практические занятия проходят в удобное для вас время. Именно такое предложение многие ищут месяцами.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *