• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने चेंबर ऑफ कामर्स, रोटरी क्लब और व्यापारियों की मीटिंग लेकर CCTV लगवाने किया जागरूक

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 26, 2023
    Spread the love

    ● थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने चेंबर ऑफ कामर्स, रोटरी क्लब और व्यापारियों की मीटिंग लेकर CCTV लगवाने किया जागरूक

    रायगढ़ ,बैंक, एटीएम एवं प्रतिष्ठनों की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ एसएसपी श्री सदानंद कुमार बेहद गंभीर है । गत दिनों हुये बैंक डकैती की वारदात के बाद एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर पुलिस ने बैंक/एटीएम, सराफा दुकानों की नियमित जांच के साथ पेट्रोलिंग बढा दिया गया है । वहीं अपराध पर लगाम लगाने और लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को उनके प्रष्ठिानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का आग्रह किया जा रहा है । इसी क्रम में कल दिनांक 25.09.2023 को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालक, चेंबर ऑफ़ कामर्स व रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ थाने में बैठक आहूत किया गया जिसमें उन्होंने व्यापारियो को अपने दुकान, प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ-साथ संस्थान के बाहर आम रास्ते पर फोकस करते हुए सीसीटीवी लगाने के लिए अपील किया गया । बैठक में शहर सुरक्षा के प्रति प्रमुख चौक-चौराहे में जनसहयोग से अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर भी चर्चा किया गया । थाना प्रभारी बताये कि जिले में कई घटनाओं के पर्दाफाश में सीसी कैमरों की अहम भूमिका रही है, इससे प्रतिष्ठान सुरक्षित रहता है और असामाजिक तत्व भी खौफजदा रहतें है और दुर्भाग्यवश किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को वर्कआउट करने में आसानी होती है । मीटिंग में व्यापारियों तथा चेंबर एवं रोटरी क्लब के सदस्यों से कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुये, उन्होंने सीसीटीवी लगाने की पुलिस के अपील का स्वागत कर शहर सुरक्षा में हर संभव मदद की बात कही गई है ।

    34 thoughts on “थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने चेंबर ऑफ कामर्स, रोटरी क्लब और व्यापारियों की मीटिंग लेकर CCTV लगवाने किया जागरूक”

    Comments are closed.