Site icon chattisgarhmint.com

पेट्रोल पंपों के पास स्थापित होंगे प्रदूषण जांच केंद्र, आवेदन आमंत्रित

Spread the love


रायगढ़, 9 अक्टूबर 2025/ जिला रायगढ़ के समस्त ब्लॉक के पेट्रोल पम्प में अथवा पेट्रोल पम्प के नजदीक में स्थायी या चलित प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित किया जाना है। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ में प्रदूषण जांच केन्द्र प्रारंभ किये जाने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया जाता है, आवेदकों को प्रारूप-1 में आवेदन फीस 300 रुपए ऑनलाईन पेमेंट करना होगा, जो वापसी योग्य नहीं होगा। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय, रायगढ़ में अथवा मोबा.नंबर 7089811574 में संपर्क कर सकते है।

Exit mobile version