• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    प्रधानमंत्री आवास योजना ने रत्नी अगरिया को दिया एक नया आशियाना

    Bychattisgarhmint.com

    Apr 3, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 3 अप्रैल 2025/ घर सिर्फ  ईंट और सीमेंट से बनी एक चारदीवारी नहीं, बल्कि सपनों का एक आशियाना होता है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सैकड़ों लोगों के लिए यह सपना हकीकत बन रहा है। पीएम आवास योजना के तहत आज जनपद पंचायत तमनार के ग्राम पंचायत महलोई निवासी रत्नी अगरिया के पक्के आवास का सपना भी पूरा हो चुका है।  
             महलोई निवासी रत्नी अगरिया अपने कच्चे मकान में रहकर रोजी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। उन्होंने अपने बेटे का विवाह तो कर दिया, लेकिन खुद के लिए एक सुरक्षित आशियाना बना पाना उनके लिए कठिन था। बरसात के दिनों में उनके टुटे कच्चे मकान में पानी भर जाता था, जिससे घर में गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता था। लेकिन जब प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्के मकान के लिए सहायता राशि मिली, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस राशि से अपने नए घर का निर्माण पूरा कर बीते 30 मार्च 2025 को चैत्र प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर गृह प्रवेश किया। इस खास दिन पर रत्नी अगरिया ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब मैं अपने पक्के मकान में खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हूं। पक्का आवास बनने से अब बारिश का डर नहीं रहेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मुझे नई जिंदगी दी है। रत्नी अगरिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पीएम आवास योजना निम्न आय वर्ग एवं जरूरतमंदों के लिए सिर्फ  घर ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मान से जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही हैं।

    47 thoughts on “प्रधानमंत्री आवास योजना ने रत्नी अगरिया को दिया एक नया आशियाना”
    1. Transakcje w kasynie Vavada, Gracze mogą szybko wpłacać, wypłacać i przelewać środki między kontami. Wystarczy numer konta odbiorcy. Dostępne metody płatności: Karty: Visa, Mastercard, Systemy płatności: P2P, Card by Crypto, SEPA, Rapid Transfer, E-portfele: Neteller, Skrill, MuchBetter, Jeton Wallet, Piastrix, VOV Wallet, Kryptowaluty: Bitcoin, Ethereum, Litecoin, Tether, BNB, Tron

    Comments are closed.