Site icon chattisgarhmint.com

चक्रधर समारोह आयोजन के लिए रामलीला मैदान में तैयारियां शुरू

Spread the love

अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
रायगढ़, 28 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने अन्य अधिकारियों के के साथ चक्रधर समारोह-2024 के आयोजन की तैयारियों के संबंध में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील चंद्रवंशी, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी भी इस दौरान साथ रहे।
        अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने इस दौरान रामलीला मैदान के लेबलिंग करने के निर्देश नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को दिए। मंच की तैयारियों के साथ पंडाल और उसमें बैठक व्यवस्था को लेकर चर्चा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल में प्रवेश, ग्रीन रूम की तैयारी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम स्थल के आस पास पार्किंग तैयार करने और सुरक्षा व्यव्स्था के लिए बैरिकेडिंग इत्यादि के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। 
               इस दौरान ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह,  खनिज अधिकारी श्री राजेश माल्वे, तहसीलदार श्री शिव कुमार डनसेना, एसडीओ ईएंडएम श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version