• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रेडक्रॉस के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक संस्थाओं में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 1, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 28 फरवरी 2025/ कलेक्टर/अध्यक्ष श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं डॉ. बी.के.चन्द्रवंशी, सचिव/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले में फैक्ट्री वर्कर, भारी वाहन चालक एवं परिचालक, नगर सैनिक, सुरक्षा बल, एयर हॉस्टेज, पुलिस बल, अस्पताल, माइन्स, राईस मिल एवं रेल्वे के कर्मचारियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण दिया जाना है। 
            उल्लेखनीय है कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ सदैव जनकल्याण कारी कार्यों में संलग्न रहा है। जिनमें गरीब जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क व्हील चेयर, ऑक्सीजन सिलेण्डर, वाटर बेड, एयर बेड, फिजियोथैरेपी, कृत्रिम अंग वितरण, आर्थिक सहायता, नि:शुल्क एम्बुलेंस सहायता, नि:शुल्क दवा वितरण, बाढ़ प्रभावी क्षेत्रों हेतु सहायता, स्वास्थ्य शिविर, नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिन्द ऑपरेशन शिविर, रक्तदान शिविरों का आयोजन, जन जागरूकता कार्यक्रम, टीबी के मरीजों को फुड बास्केट का वितरण, प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण इत्यादि शामिल हैं। 
            इसी अनुक्रम में श्री मुकेश शर्मा, चेयरमेन, श्री संतोष अग्रवाल, राज्य प्रबंध समिति सदस्य एवं डॉ. एच.एस.उरांव प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ (छ.ग.) के डॉ.अविनाश गुप्ता, एवं डॉ.गुलशन सिदार राज्य शाखा द्वारा प्रशिक्षित फस्र्ट एंड मास्टर टे्रनर द्वारा माह फरवरी 2025 में एम.एस.पी.जामगांव में श्री बी.के.सिंह कार्यपालन निदेशक सह सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सहयोग से 64 प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण दिया गया। इसके पूर्व माह दिसम्बर 2024 में जिन्दल स्टील एण्ड पावर, रायगढ़ में 55 प्रशिक्षणार्थियों, माह जनवरी 2025 में लोकेश हॉस्पिटल पुसौर में 29 प्रशिक्षणार्थियों व एन.आर.वी.एस. स्टील एण्ड पावर लिमिटेड तराईमाल में 23 प्रशिक्षणार्थियों को प्राथमिक सहायता प्रशिक्षिण एवं सी.पी.आर. ट्रेनिंग मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया साथ ही 17 मार्च 2025 से 23 मार्च 2025 तक अम्बुजा सीमेन्ट लिमिटेड गारे-खम्हरिया तमनार में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण एवं सी.पी.आर. ट्रेनिंग दिया जाना प्रस्तावित है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ के सहयोग से 20 जनवरी 2025 से 12 फरवरी 2025 तक कुल 437 लोगों का नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिन्द ऑपरेशन किरोड़ीमल शासकीय जिला चिकित्सालय रायगढ़ में किया गया। जिसमें भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा रायगढ़ के सभी सदस्यों एवं समस्त कर्मचारियों का उत्कृष्ट योगदान रहा।