• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 9, 2025
    Spread the love

    प्राप्त आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश

    रायगढ़, 8 दिसम्बर 2025/ जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता, आवास, वृद्धापेंशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री रवि राही ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    जनदर्शन में तहसील छाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरामुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान संचालक द्वारा 4 माह पूर्व ईपोस मशीन में फिंगर लगवाया था, लेकिन राशन सामग्री नहीं दे रहे है। जिसकी वजह से समस्त ग्रामवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम-कोटरीमाल, घरघोड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में 1 फेस ही सप्लाई की गई है, लो वोल्टेज के कारण पीने का पानी पंप भी नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में विद्युत अधिकारी घरघोड़ा को कई बार अवगत करा चुके है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हो पाया है। अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
    धरमजयगढ़ के लुकेश्वर यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत ढोढ़ागांव राशन दुकान में संदिग्ध लोगों के नाम से फर्जी राशन कार्ड जारी किया गया है और उन्हें राशन का वितरण भी किया जा रहा है। अपर कलेक्टर ने इस पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही। विकासखण्ड पुसौर ग्राम-दर्रीपाली के चंद्रमणी चौहान ने बताया कि उनकी निजी कृषि भूमि पर बीएसएनएल द्वारा 90 फीट लम्बा केबल बिछाया गया है, जिससे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर श्री राही ने आवेदनोें की उचित जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही के लिए आवेदकों को आश्वासन दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।