• Thu. May 21st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

क्रेडा द्वारा सेवाकर्ता इकाईयों के चयन की प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित

Bychattisgarhmint.com

May 20, 2026

रायगढ़, 20 मई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) जोनल कार्यालय रायगढ़ द्वारा सेवाकर्ता इकाईयों के चयन हेतु जारी रूचि की अभिव्यक्ति प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। क्रेडा जोनल कार्यालय रायगढ़ के पत्र क्रमांक 264 दिनांक 29 अप्रैल 2026 के माध्यम से सेवाकर्ता इकाईयों के चयन हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस संबंध में माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा पारित स्थगन आदेश तथा क्रेडा प्रधान कार्यालय से पत्र क्रमांक 262 दिनांक 19 मई 2026 के माध्यम से प्राप्त निर्देशों के पालन में चयन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। क्रेडा अधिकारियों ने बताया कि आगामी आदेश जारी होने तक सेवाकर्ता इकाईयों के चयन की समस्त कार्यवाही स्थगित रहेगी। संबंधित पक्षों को निर्देशों के अनुरूप आवश्यक जानकारी पृथक से उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *