• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पीएम आवास निर्माण में प्रदेश में रायगढ़ टॉप

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 29, 2025
    Spread the love

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों का रहा असर
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने लगातार जिले में आवास निर्माण की समीक्षा की, कार्यों को तेजी से पूरा करवाने पर रहा जोर 
    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने महागृह प्रवेश पर हितग्राहियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

    रायगढ़, 29 मार्च 2025/ रायगढ़ जिले में दिसंबर 2023 से अब तक करीब 21 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जिसका महा गृह प्रवेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में होने जा रहा है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने सभी हितग्राहियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
    वित्त मंत्री श्री चौधरी के प्रयासों से रायगढ़ जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नियमित रूप से पीएम आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवासों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। जिसका परिणाम रहा कि रायगढ़ जिले में 21 हजार आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जो कि पूरे राज्य में सर्वाधिक है। आवास निर्माण के मामले में रायगढ़ प्रदेश में टॉप पर है।
               वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के लिए पीएम आवास निर्माण की स्वीकृति और उसे पूरा करना यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रहा है। कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई। आवास निर्माण के लिए राशि जारी कर मकानों को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए गए। रायगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आवास निर्माण की समीक्षा की गई। अधिकारी फील्ड में जाकर हितग्राहियों के संपर्क कर काम की प्रगति की मॉनिटरिंग करते रहे। जिसका परिणाम रहा कि पिछले सवा सालों में 21 हजार से अधिक परिवारों को उनका अपना पक्का मकान मिला है। 
                वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले के 21 हजार हितग्राही जिनके मकान पूरे हो चुके उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आपके जीवन की नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि स्वीकृत अन्य आवास के निर्माण को जल्द पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे आगामी बारिश के पहले अधिक से अधिक हितग्राहियों के आवास पूरे हो सकें।

    One thought on “पीएम आवास निर्माण में प्रदेश में रायगढ़ टॉप”

    Comments are closed.