• Fri. May 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.155 लीटर शराब जब्त

Bychattisgarhmint.com

May 21, 2026

हाईवे किनारे पान ठेला में अंग्रेजी-देशी शराब बिक्री की शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्

लैलूंगा और पुसौर में अवैध महुआ शराब बरामद, आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ऑपरेशन आघात के तहत लगातार कड़ी कार्रवाई जारी

21 मई, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 20.05.2026 को थाना भूपदेवपुर, पुसौर एवं लैलूंगा पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई करते हुए कुल 31.155 लीटर अवैध शराब जब्त कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🚨 थाना भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी की संयुक्त कार्रवाई — हाईवे किनारे पान ठेले पर शराब बिक्री की शिकायत पर ग्राम चारभांठा में रेड थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में ग्राम चारभांठा के पास एनएच-49 स्थित पान ठेले में अवैध शराब बिक्री की सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग एवं आबकारी उप निरीक्षक अंकित अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई। जांच में पता चला कि ग्राम चारभांठा निवासी दमोदर चौहान एवं उसका करीबी घर तथा हाईवे किनारे स्थित पान ठेले में अवैध शराब बिक्री करते हैं। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी दमोदर चौहान के घर पर रेड कार्रवाई में उसके कब्जे से 15.155 लीटर देशी एवं विदेशी शराब बरामद की गई, जिसमें हंटर बीयर, मेडुसा बीयर, गोवा स्पेशल व्हिस्की तथा यूनिक देशी मदिरा शामिल है। जब्त शराब की कुल कीमत 5840 रुपये है। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी दामोदर चौहान पिता बैसाखु चौहान 62 साल निवासी चारभांठा, थाना भूपदेवपुर व 01 अन्य के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी दामोदर चौहान को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

🚨 थाना पुसौर की रेड कार्रवाई — तडोला चौक में हाथ भट्ठी महुआ शराब बेचते आरोपी दबोचा इसी प्रकार पुसौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तडोला चौक के पास एक व्यक्ति हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई कर आरोपी नरेश भाष्कर पिता सीताराम भाष्कर उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम तडोला थाना पुसौर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 1200 रुपये बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🚨 थाना लैलूंगा पुलिस की घेराबंदी कार्रवाई — जंगल मार्ग में महुआ शराब लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार वहीं थाना लैलूंगा क्षेत्र में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम माड़ो जंगल पगडंडी मार्ग में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति सफेद झोला लेकर आते मिला, जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शनिराम पैंकरा पिता स्वर्गीय पैयराम पैंकरा उम्र 54 वर्ष निवासी ग्राम माड़ो ग्राम पंचायत लोहड़ापानी थाना लैलूंगा बताया। आरोपी के कब्जे से दो जरीकेन में कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई जिसकी कीमत 1500 रुपये है। आरोपी द्वारा शराब बिक्री हेतु ले जाना स्वीकार करने पर उसके विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *