• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    समाधान शिविर के माध्यम से समस्याओं को सुनने आपके द्वार तक पहुंच रही शासन-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह

    Bychattisgarhmint.com

    May 29, 2025
    Spread the love

    शिविर में हितग्राहियों को सौंपी गई पीएम आवास की चॉबी 
    स्व-सहायता समूहों को फलदार पौधों का किया गया नि:शुल्क वितरण 

    रायगढ़, 29 मई 2025/ सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों के समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। जिसके तहत घरघोड़ा के कोटरीमाल, खरसिया के गोरपार, लैलूंगा के कोड़ासिया एवं धरमजयगढ़ के बैरागी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। 
               लैलूंगा के कोड़ासिया में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्यभर में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से समस्याओं को सुनने एवं निराकरण करने आपके द्वार तक शासन पहुंच रही है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान कर उन्हें राहत देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन में किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है।
    विभागीय योजनाओं का मिला लाभ
    लैलूंगा के कोड़ासिया में आयोजित समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसमें श्री दयाराम बंजारा, श्री राजेन्द्र नायक, श्री कृपाराम पैकरा, श्री आनंदराम नाग एवं श्री खीरसागर को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पीएम आवास की चॉबी सौंपी गई। इसी तरह महावीर, नारायणण, निहार साय नाग, नैहर साय एवं शंकर साय चौहान को पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। शिविर में दीप्तीपल बंजारा, सनमेत पैकरा, सुशीला मालाकार, चांदनी चौहान एवं तपश्वनी का नवीन राशन कार्ड बनाकर उन्हें प्रदाय किया गया। मौके पर उद्यानिकी विभाग लैलूंगा द्वारा विभिन्न स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को 50 फलदार पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई एवं 6 बच्चों का अन्नप्रासन्न करवाया गया। 
               खरसिया के गोरपार में आयोजित शिविर में वेदमती राठिया, सुरेन्द्र बहादुर सिंह राजपूत, केसर पटेल एवं गंगाधर पाण्डेय को पीएम आवास योजना से लाभान्वित किया गया। टुकेश्वर दास महंत, पुनीता बाई, ओमप्रकाश चौहान, पुष्पा महंत, रातराम चौहान एवं नील कुंवर महंत को श्रम कार्ड, अर्जुन सिंह एवं ईंदल सिंह को कृषि विभाग द्वारा विद्युत पंप, राजस्व विभाग द्वारा सजल कुमार घनश्याम सिंह,नरतन, एतवाराम को फौती एवं चैतकुंवर, इंद्रमति, भूपत सिंह को बी-1 एवं किसान किताब की द्वितीय प्रति से लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार रमला बाई, शशि राठिया, परमेश्वरी, रामप्यारी, खुलासो, अनुसूईया, जयंती, पार्वती, रूकमणी को उद्यान विभाग द्वारा फलदान पौधे प्रदाय किया गया। 
    30 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर
    सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 30 मई को जिले के 4 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसमें पुसौर के गोतमा, घरघोड़ा के छोटे गुमड़ा, धरमजयगढ़ के पखनाकोट एवं रायगढ़ के आशा द होप पतरापाली सामुदायिक भवन शामिल है।

    72 thoughts on “समाधान शिविर के माध्यम से समस्याओं को सुनने आपके द्वार तक पहुंच रही शासन-राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह”

    Comments are closed.