Site icon chattisgarhmint.com

शिविर लगाकर शत-प्रतिशत श्रमिकों के करवाएं पंजीयन-अध्यक्ष डॉ.रामप्रताप सिंह

Spread the love

पंजीयन के लंबित आवेदनों को शीघ्र निराकृत करने के दिए निर्देश
छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ.रामप्रताप सिंह ने रायगढ़ में ली विभागीय समीक्षा बैठक 
रायगढ़, 22 अप्रैल 2025/ छ.ग.भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ.रामप्रताप सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में श्रम विभाग में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों की मंडल अंतर्गत पंजीयन एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल, सहायक श्रमायुक्त श्री घनश्याम पाणिग्राही सहित श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
          बैठक में अध्यक्ष डॉ.रामप्रताप सिंह ने जिले में पंजीयन का लक्ष्य बढ़ाकर समस्त निर्माणाधीन स्थलों एवं पंचायतों में शिविर के माध्यम से श्रमिकों का शत-प्रतिशत पंजीयन कराए जाने के निर्देश दिए। मंडल गठन अंतर्गत ऐसे पंजीकृत श्रमिक जो किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं किए है उनका विकासखण्डवार/पंचायतवार चिन्हांकन कर योजना का लाभ प्रदाय करने एवं पंजीयन के लंबित आवेदनों को सात दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। 
           अध्यक्ष डॉ.रामप्रताप सिंह ने महतारी जतन योजनान्तर्गत लाभ प्रदाय करने हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय कर योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के द्वारा एक प्रतिशत उपकर की राशि वसूली की जाती है जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे निर्माण कार्यों से भी उपकर संग्रहण के निर्देश दिए।

Exit mobile version