• Sat. Oct 31st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के संपादन हेतु मास्टर ट्रेनरों को सौंपा गया दायित्व

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 8, 2025
    Spread the love


    9 अक्टूबर को सृजन सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनरों का होगा प्रशिक्षण
    रायगढ़, 8 अक्टूबर 2025/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ में स्थापित मतदान केद्रों में बूथ लेवल एजेंट का विधानसभावार तहसील स्तर पर ओरिएंटेशन प्रोग्राम के संपादन हेतु मास्टर ट्रेनरों को विधानसभा एवं तहसीलवार दायित्व सौंपा गया है।  
               अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा अंतर्गत व्याख्याता श्री रामनिवास मिरी, श्री मंगलराम कुराल, श्री मालिक चंद्र भारद्वाज, श्री आलोक श्रीवास, श्री युगल किशोर चौधरी, श्री कमल कुमार बारिक एवं श्री श्याम कुमार पटेल को मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह विधानसभा रायगढ़ अंतर्गत डॉ.नरेंद्र पर्वत, श्री अनिल गुप्ता, श्री सुशील कुमार गुप्ता, श्री राकेश दुबे, श्री रविंद्र तिवारी, श्री राजेंद्र कलेत, श्री भागीरथी प्रधान, श्री रुपेश चौधरी, श्री जगदीश पटेल और श्री खेमराज चौधरी को मास्टर ट्रेनर का दायित्व सौंपा गया है। विधानसभा खरसिया अंतर्गत श्री आनंद शंकर द्विवेदी, श्री बीपी चंद्रा, श्री शशि पटेल, श्री मुनेंद्र शर्मा एवं विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत श्री विजय गुप्ता, श्री संतोष पटेल, श्री हकीम उल्लाह खान, श्री बलराम भगत, श्री लोकनाथ प्रधान, श्री रामसाय बिंजवार, श्री लेखराज खूंटे, श्री राजेश कुमार मिश्रा, श्री संजय कुमार पंडा और श्री भीमसेन साहू को मास्टर ट्रेनर का दायित्व सोपा गया है। 
               उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मास्टर ट्रेनरों का आवश्यक प्रशिक्षण 9 अक्टूबर को दोपहर 12 से जिला कार्यालय परिसर स्थित सृजन सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों को निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी मास्टर ट्रेनरों को तहसीलवार बीएलए हेतु 11 अक्टूबर तक विधानसभा क्षेत्र/ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक शिफ्ट में 50 से अधिक प्रशिक्षणार्थी न हो। आयोजन हेतु शिफ्ट पाली का निर्धारण अपने स्तर पर करते हुए विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से संपर्क करके बूथ लेवल एजेंट की उपस्थिति सुनिश्चित करें।