सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 अप्रैल 2026/ जिले में 13 अप्रैल को राजस्व शिविर सारंगढ़ तहसील के ग्राम खैरा छोटे, पहंदा, कटेली, खरी बडे, बरमकेला तहसील के ग्राम कटंगपाली ब, हिर्री, खम्हरिया, तरेकेला, कोकबहाल, बिर्नीपाली, आमाकेनी बड़े, सरिया तहसील के ग्राम नौघटा, पिहरा, लिप्ती, लुकापारा बिलाईगढ़ तहसील के बिलाईगढ़, भटगांव तहसील के ग्राम डोकरीडीह, पिरदा, टेड़ीभदरा, गिरसा, सरसीवा तहसील के ग्राम बालौदी, पण्डरीपाली, पीपरडुला, मुछमल्दा, धौराभाठा, सिहरजोर ( घरजरा), किसड़ा और कोसीर उप तहसील के कुम्हारी में किया जायेगा, जहां राजस्व कार्य जैसे सीमांकन, अविवादित नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, ऋण पुस्तिका आदि का निराकरण होगा।
