• Thu. May 14th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

एफसीआई में 15 दिवस में अनिवार्य रूप से जमा करें चावल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Bychattisgarhmint.com

Nov 25, 2024

कलेक्टर श्री गोयल ने ली जिले के राइस मिलर्स की बैठक
रायगढ़, 25 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट की सभाकक्ष में जिले के सभी राइस मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि एफसीआई में चावल जमा करने के 15 दिवस की समय-सीमा की बाध्यता को बनाए रखें तथा अनिवार्य रूप से स्टॉक पूर्ण करें। इस दौरान एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े उपस्थित रही। 
          कलेक्टर श्री गोयल ने एफसीआई में 15 दिवस में कम चावल जमा करने वाले मिलर्स की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकांश मिलर्स द्वारा निर्धारित समय-सीमा में चावल जमा करने की प्रतिशत कम है। सभी शासन द्वारा तय समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के साथ चावल जमा करने के कार्य को पूर्ण करें। इस दौरान उन्होंने बारदाने की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान धान आवक कम है, आगामी सप्ताह से धान की आवक में वृद्धि होगी। उन्होंने मिलर्स से क्षमता अनुसार संबंधित समिति में बारदानें जमा करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने नए मिलर पंजीयन के संबंध में भी चर्चा करते हुए मिलर्स की समस्याओं की जानकारी ली। 
             इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शशिकांत कुर्रे, डीएमओ श्रीमती शैलो नेताम, जिला प्रबंधक नॉन श्री सूर्यकांत शुक्ला, जिला खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह, एफसीआई से श्री मुकेश कुमार, श्री विपिन जायसवाल, डीआरसीएस श्री सीएस जायसवाल, खाद्य निरीक्षक श्री अंजनी कुमार राय, श्री चुड़ामणी सिदार एवं जिले के राइस मिलर्स उपस्थित रहे।

4,849 thoughts on “एफसीआई में 15 दिवस में अनिवार्य रूप से जमा करें चावल-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल”
  1. I must thank you for the efforts you have put
    in penning this site. I am hoping to see the same high-grade content by you later on as well.
    In truth, your creative writing abilities has motivated me to
    get my very own website now 😉

  2. Эта статья предлагает уникальную подборку занимательных фактов и необычных историй, которые вы, возможно, не знали. Мы постараемся вдохновить ваше воображение и разнообразить ваш кругозор, погружая вас в мир, полный интересных открытий. Читайте и открывайте для себя новое!
    Получить больше информации – https://vivod-iz-zapoya-2.ru/