सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 अप्रैल 2026/जिला मुख्यालय सारंगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा और चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सहयोग से फुटकर विक्रेता, बड़े विक्रेता, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य एवं जो सदस्य नहीं है उनको भी छोटे नए नोटों का वितरण किया। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं मुख्य रोकडिया निमेश नायक ने सभी व्यापारियों एवं ग्राहकों से आग्रह किया है कि इन नोटों को बाजार में प्रचलन में लाकर चिल्लर नोटों की समस्या को दूर करें।
मुख्य प्रबंधक लाल बाबू प्रसाद गुप्ता ने सरिया, बरमकेला, बिलाईगढ़, भटगांव और सरसीवा हेतु गाताडीह चंद्रहासिनी शाखा के माध्यम से भी छोटे नोटों का वितरण, हाट बाजार, चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य एवं अन्य नागरिक, लोगो के बीच सभी स्तर पर किया है। इस काम को संपन्न करवाने में चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी महेंद्र अग्रवाल, संगीत सिंह ठाकुर, घनश्याम बंसल, देवेंद्र बानी, नाथूलाल केडिया एवं अन्य पदाधिकारी लोगों का भरपूर सहयोग मिला।

