Site icon chattisgarhmint.com

स्कूली बच्चों ने रैली और नारा से मतदान करने प्रेरित किया

Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 नवंबर 2023/कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में पूरे जिले में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। सारंगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा पोस्टर, नाटक, रंगोली, नृत्य, रैली, नारा आदि के माध्यम से गांव के मतदाताओ को मतदान करने की अपील की। महिला समूह की सदस्य महिलाओं ने ष्मैं भारत हूंए भारत है मुझमें, मैं ताकत हूं ताकत है मुझमें का सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही  एकलव्य स्कूल के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।  
     इस कार्यक्रम में स्वीप के जिला नोडल अधिकारी पंचायत  हरिशंकर चौहान,   जिला शिक्षा अधिकारी एस एन भगत, सीईओ सारंगढ़ जनपद पंचायत श्रीमती संजू पटेल, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार कुर्रे, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विभावरी ठाकुर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

Exit mobile version