Site icon chattisgarhmint.com

स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Spread the love



नारा लगाकर छात्रों ने मतदान करने की अपील की

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 10 नवंबर 2023 / लोकतंत्र को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल श्री हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सारंगढ़ ने छात्रों द्वारा नगर भ्रमण कर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का विशेष सहयोग रहा। छात्रों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न स्लोगन के माध्यम से आम नागरिकों से मतदान हेतु अपील की। इस अवसर पर सारंगढ़ जनपद पंचायत सीईओ संजू पटेल, विद्यालय के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता दी।

Exit mobile version