• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    अग्निवीर थलसेना भर्ती 2025-26 के लिए चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    Sep 2, 2025
    Spread the love

    उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रशिक्षण हेतु 10 सितम्बर तक करें आवेदन
    रायगढ़, 2 सितम्बर 2025/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय थलसेना में अग्निवीर भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा सीईई का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। रायगढ़ जिले के उन उम्मीदवारों, जिन्होंने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर 2025 तक कार्यालयीन मेल आईडी distt-empraigarh@cg.gov.in    के माध्यम से आवेदन भेज सकते है। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी।