• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    डंपिंग साइट को खत्म करना है , श्री चंद्रवंशी

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 27, 2024
    Spread the love


    कमिश्नर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक


    रायगढ़। शहर के 48 वार्डों में जितने भी डंपिंग पॉइंट है उसे धीरे-धीरे खत्म करें।गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर ज्यादा से ज्यादा जुर्माना कार्यवाही करें।
    उक्त बातें शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कही। समीक्षा बैठक निगम के सभाकक्ष में शाम 4:00 बजे से शुरू हुई, जो करीब शाम 6:00 बजे तक चली। बैठक में सबसे पहले स्वच्छता सुपरवाइजर के कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान सभी स्वच्छता सुपरवाइजरों को अपने-अपने वार्डों एवं कार्य क्षेत्र के रूप चार्ट बनाने और नियमित उस चार्ट का पालन करने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने कहा कि आप लोग सभी शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने, शहरवासियों को बीमारियों से बचाने के लिए सबसे अहम और महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इसलिए सभी को अपने कार्य पर गर्व महसूस होनी चाहिए, जो कार्य आप करते हो वह कोई और नहीं कर सकता। इस दौरान एसएलआरएम सुपरवाइजर को 48 वार्ड में शत प्रतिशत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सुनिश्चित करने और जहां पर भी कचरा लेने रिक्शा नहीं पहुंच रहा है या जहां पर भी शिकायत है, वहां रिक्शा की पहुंच बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने पूरे 48 वार्डो पर गंदगी फैलाने के विरुद्ध एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के विरुद्ध ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह डिस्पोजल उपयोग पर भी कार्रवाई करने सभी को निर्देशित किया गया। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने ठेला गुमटी संचालक जो डिस्पोजल का उपयोग करते हैं, उनके खिलाफ जब्ती एवं जुर्माने की कार्रवाई करने और उन्हें प्लेट, ग्लास आदि का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने की बात कही। बैठक में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल, सभी वार्ड की सफाई दरोगा, स्वच्छता सुपरवाइजर एसएलआरएम सेंटर सुपरवाइजर सहित मिशन प्रेरक उपस्थित थे।

    अलग-अलग कचरा नहीं देने पर करें जुर्माना
    समीक्षा बैठक में कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन को शहर में शत प्रतिशत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जहां पर एक बार में डोर टू डोर पूर्ण नहीं हो रहा है, वहां रिक्शा दोबारा भेजना सुनिश्चित करें। इसी तरह शहरवासियों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के दौरान ही सूखा एवं गीला कचरा को अलग-अलग कर देने के लिए प्रेरित करें, जो भी लोग अलग-अलग कचरा नहीं दे रहे हैं उन पर जुर्माना कार्रवाई करें।

    45 thoughts on “डंपिंग साइट को खत्म करना है , श्री चंद्रवंशी”

    Comments are closed.